Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 26, 2026

सर जॉर्ज एवरेस्ट में कंपनी द्वारा उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना होने को लेकर स्थानीय लोगों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।

दिनेश /

मसूरी। मसूरी मे आज जार्ज एवरेस्ट संघर्ष समिति के तत्वाधान में राजस एअरो स्पोर्टस कंपनी के खिलाफ जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया व गांधी चौक पर पुतला दहन किया गया। इस मौके पर प्रदर्शन कर्ताओं ने राजस एअरो स्पोर्टस कंपनी पर आरोप लगाये कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी राजस एअरो स्पोर्टस कंपनी अवैध रूप से प्रवेश शुल्क ले रही है । आरोप प्रशासन, पुलिस व नगर पालिका हाई कोर्ट के जनहित में आये आदेश का पालन कराने में असमर्थ हो रही है, लेकिन इस लडाई को पुनः हाईकोर्ट ले जाया जायेगा व सभी को पार्टी बनाया जायेगा। जावेद अख्तर साहब ने एक गीत लिखा था “पंछी नदिया पवन के झोंके कोई सरहद न इन्हें न रोके” लेकिन अब जॉर्ज एवरेस्ट पर हेलीकॉप्टर के चलने के कारण वहां के पशु,पक्षी और अन्य जीव खुद ही जा चुके हैं और वहां पर सिर्फ मानव जाति रह रही गई हैं क्योंकि पशु,पक्षियों और अन्य कई जीवों का कोई स्थाई ठिकाना तो होता नहीं है वह भी ऋतुओं के चलते अपना स्थान बदलते रहते हैं लेकिन यहां पर ऋतु के कारण नहीं बल्कि मजबूरन उनको अपना स्थान या कहें घर बदलना पङ रहा है और स्थानीय निवासियों के पास कुछ और विकल्प न होने के कारण मजबूरन वहीं पर अपना जीवन व्यतीत करना पड़ेगा क्योंकि लोग वहां पर लगभग 100वर्षों से भी अधिक पुराने समय से रह रहे हैं । स्थानीय निवासियों को भी कंपनी द्वारा आने जाने का रास्ता भी नहीं दिया जा रहा है ।

कुछ माह पहले ही भारत के सर्वेयर जनरल कर्नल सर जार्ज एवरेस्ट की 235वीं जन्म जयंती भी इसी स्थान पर मनाई गई थी। लेकिन आज वहां पर ऐसी हालत हो चुके हैं कि जार्ज एवरेस्ट संघर्ष समिति के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह चौक से गांधी चौक तक राजस कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया व गांधी चौक पर पुतला दहन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस युवा नेता सुशांत बोहरा ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहिलना की जा रही है । मसूरी के नागरिकों को सडकों पर उतरना पड़ रहा है जो कार्य प्रशासन, पुलिस को करना था, विधायक- मंत्री को करना था वह युवाओं को करना पड़ रहा है, उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी जार्ज एवरेस्ट में अवैध रूप से टिकट लिया जा रहा है जो कि हाई कोर्ट के आदेशों का उलंघन है। अगर कंपनी के लोग नहीं माने तो मुख्यमंत्री व मंत्री का घेराव करेंगे।  इस संबंध में कडा रूख अपनाते हुए कहा कि अगर राजस एअरो सपोर्टस नहीं माना तो पुनः हाई कोर्ट में वन विभाग, नगर पालिका, प्रशासन व पुलिस को पार्टी बनायेंगे वहीं मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जायेगा। इस मौके पर  प्रकाश राणा, सभासद विशाल खारोला,जगपाल गोसाई, मौ. सोएब,असलम खान, देवी गोदियाल, हैदर, भगत सिंह, अभय शर्मा, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.