पुलिस थाने में ऑल्टो कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ।
दिनेश /
मसूरी- मसूरी पिछले सप्ताह गलोगी धार के पास मसूरी देहरादून मार्ग पर ऑल्टोकार और स्कूटी में टक्कर हो जाने से स्कूटी सवार हर्षाली और आदर्श पांडे घायल हो गए थे इसी संबंध में हर्षाली गोयल व आदर्श पांडे के परिजनों ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । जिसके आधार ऑल्टो कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अनुसार जानकारी से अनिल गोयल पुत्र सनत कुमार निवासी—थाना सिटी कोतवाली मन्दसौर, मध्य प्रदेश, अपने साथी राकेश कुमार पाण्डे पुत्र डॉ० एस०के० पाण्डे, निवासी—जॉर्ज टाउन, प्रयागराज के साथ कोतवाली मसूरी में उपस्थित हुए।थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार अवगत कराया गया की 7 जनवरी 2026 को उनकी पुत्री हर्षाली गोयल स्कूटी संख्या यूके 16 एफ 5927 मैं सवार अपने साथी आदर्श पांडे के साथ देहरादून से मसूरी की ओर आ रहे थे । इसी दौरान गालोगी धार के पास मसूरी–देहरादून मार्ग पर एक ऑल्टो संख्या यूके 17 इ 7190 के चालक शिवांश पुत्र प्रमोद निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल पता सिद्धू वाला जेल रोड देहरादून जो मसूरी से देहरादून की ओर जा रहा था, के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही के कारण वाहन चलाते हुए गलत दिशा में आकर स्कूटी को टक्कर मार दी गई । जिसके कारण स्कूटी सवार हर्षाली गोयल एवं उनके साथी आदर्श पाण्डे गंभीर रूप से घायल हो गए तथा स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली मसूरी में मुकदमा दर्ज कर अपराध संख्या 02/26, धारा 125(B), 281, 324(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसकी विवेचना प्रचलित है।
