वन विभाग ने अवैध मालवा डंपिंग करने वाले चार वाहनों को किया सीज ।

दिनेश /
मसूरी । मसूरी और मसूरी के आसपास के वन क्षेत्रों लगातार चल रहे निर्माण कार्यों का मालवा अवैध रूप से डाले जाने की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने एक टीम गठित कर बड़ी कार्रवाई की है। वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ शक्ति से कार्यवाही करते हुए बुधवार देर रात वन विभाग की टीम ने जंगल क्षेत्र मे मालवा डालते हुए चार पिकअप वाहनों को रंगे हाथों पकड़कर तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया।
वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी, मसूरी के निर्देशानुसार संयुक्त रुप से गठित टीम ने मध्य रात्रि में लाइब्रेरी बस स्टैंड के समीप पुरूकुल मसूरी रोपवे के निर्माणाधीन टर्मिनल क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान चार पिकअप वाहन जंगल क्षेत्र में मलवा डंप करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए, जिनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए वाहनों को सीज किया गया। जिसमें सीज किया गये वाहनों के वाहान नंबर इस प्रकार से हैं ।
UK07CD4550
UK08CA6375
UK07CB2520
UK07CA9458 ।
