भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में प्रदेश मंत्री श्रीमती नेहा जोशी के जन्मदिवस पर कंबल वितरित किए गए ।

दिनेश /
मसूरी । भाजपा की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी के जन्म दिवस पर पर्यटन नगरी मसूरी में रिक्शा श्रमिकों, गोल्फ कार्ट श्रमिकों, पटरी व्यापारियों को भाजपा मसूरी मंडल के तत्वाधान में सैकडों कंबल वितरित किए गये, वहीं बारहकैंची बस्ती और हुसैनगंज के बच्चों को जूस व मिष्ठान वितरित किया गया।
भाजपा मसूरी मंडल के तत्वाधान में प्रदेश भाजपा मंत्री नेहा जोशी के जन्मदिवस को आज सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। जिसके तहत झूलाघर पर रिक्शा श्रमिकों व गोल्फ कार्ट श्रमिकों और जरूरत मंद लोगो को कंबल वितरित किए गये वहीं पिक्चर पैलेस लंढौर रोड दर्पण होटल के पास पटरी व्यापारियों को भी कंबल वितरित किए गये।
इसके बाद बारह कैंची बस्ती और हुसैनगंज में जाकर सौ से अधिक बच्चों को जूस व मिष्ठान वितरित किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने नेहा जोशी को जन्म दिवस की बधाई दी व कहा कि उनके जन्म दिन पर कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है, नेहा जोशी व प्रदेश के काबीना मंत्री का मसूरी की गरीब जनता के लिए हमेशा सहयोग रहता है, ऐसे में ठंड के मौसम में रिक्शा व पटरी व्यापारियों को कंबल वितरित किए गये।इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी को जन्म दिवस की बधाई दी व उनके दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि भाजपा की युवा नेत्री व प्रदेश मंत्री नेहा जोशी का जन्म दिन है, उनके द्वारा किए गये कार्य से पूरा भारत परिचित है, उनके जन्म दिन पर पटरी व्यापारियों, रिक्शा वालों और जरुरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गये व बाहर कैंची के बच्चों को मिष्ठान व जूस वितरित करने के साथ ही केक काटा गया। उन्होंने कामना की कि भगवान उनपर आर्शीवाद बनाये रखे व सामाजिक कार्यों में लगी रहे व प्रदेश का नेतृत्व करे।
इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, राकेश रावत, नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, सभासद पवन थलवाल, सभासद गौरी थपलियाल, सभासद विशाल खरोला, सभासद रणवीर कंडारी,सतीश ढोडियाल,जगजीत कुकरेजा,निर्मला अग्रवाल,पुर्व सभासद जसोदा शर्मा, आशीष जोशी, सचिन पवांर, गुडमोहन राणा, विजय बिंदवाल,सुनील रतूडी, अभिलाष, सपना शर्मा, विजय बुटोला, नौटियाल, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
