मसूरी में बाबा बुल्ले शाह की मजार पर हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

दिनेश /
मसूरी । मसूरी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज बालाहिसार क्षेत्र स्थित मजार में विरोध प्रदर्शन किया । बजरंग दल के नगर मंत्री वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनको यह जानकारी प्राप्त हुई की यहां पर अवैध मजारें बनी हुई है साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बालाहिसार क्षेत्र में मात्र एक ही मजार थी और लॉकडाउन के समय से अब यहां पर अन्य कई और मजरें बनाई गई है, यहां पर लैंड जिहाद करने की कोशिश की जा रही है । मसूरी में जितनी भी अवैध मजारे हैं उन सबको हटाया जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि हमने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई हैं और शासन, प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है । हमने इस संबंध में शासन, प्रशासन, कोतवाल साहब को और वन विभाग को ज्ञापन सैंपा है कि एक सप्ताह के भीतर इन सब अवैध मजारों को कार्यवाही कर हटाया जाए । उन्होंने यहां भी कहा कि अगर यह भूमि किसी की निजी संपत्ति है तो वह उनसे भी मांग करेंगे कि यहां पर उनको भी हनुमान मंदिर बनाने के लिए जमीन दी जाए ।
वहीं बाबा बुल्ले शाह दरगाह समिति के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने काह की यह मजार एक निजी भूमि पर स्थित है और यहां पर सभी धर्मों के लोग आते हैं। वाइन वर्ग ऐलन स्कूल के अकाउंट मैनेजर संजय मैनी ने कहा कि लगभग 50 वर्ष पूर्व यह भूमि समिति को दी गई थी और यह मजार निजी भूमि पर स्थित है । नायब तहसीलदार उपेंद्र सिंह राणा ने बताया कि यहां पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद है और इस भूमि की जांच की गई है यह मजार ऐलन स्कूल की निजी भूमि पर बनी है । कुछ समय बाद प्रशासन और भू- स्वामी के द्वारा इस मामले को शांत कराया गया ।
