सिविल अस्पताल के निकट आग लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु।

दिनेश /

मसूरी । मसूरी में शुक्रवार सायंकाल के समय सिविल अस्पताल  के निकट संजीव गोयल के मकान में आग लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई । घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस बल एवं फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मकान में गौरव टुटेजा उम्र लगभग (45) वर्ष लगभ पुत्र, देशपाल टुटेजा निवासी एफ – 62 ब्लॉक कालकाजी दक्षिण दिल्ली, 30.12.2025 से किराए के कमरे में रह रहा था । स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि सायं के समय लगभग 5:00 बजे के आस-पास गौरव टुटेजा को आसपास के लोगों द्वारा देखा गया था । उक्त गौरव टुटेजा एक-दो दिन पहले अपने कमरे के लिए रूम हीटर खरीद कर लाया था । सायंकाल के समय कमरे से धुआ निकलता देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई और लोगों ने संजीव गोयल को सूचित किया । जब कमरे को खोलकर देखा गया तो कमरे में हीटर जल रहा था और आग लगी हुई थी जिससे कमरे में रखा हुआ सारा सामान बिस्तर और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया । कमरे के अंदर गौरव टुटेजा हीटर के पास ही जली हुई अवस्था में पड़ा हुआ मिला ।

पुलिस एवं फायर सर्विस द्वारा तत्काल आग पर काबू पाया गया । प्राथमिक जांच में गौरव टुटेजा की मृत्यु आग लगने से मौके पर ही हो चुकी थी । घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है । मौके पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है । साथ ही शव को पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम के लिए पास के ही सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.