Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

कृषि विभाग में हुआ सबसे बड़ा घोटाला – सोनिया आनंद ।

दिनेश /

मसूरी । कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री डॉक्टर सोनिया आनंद ने प्रेस वार्ता कर उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कृषि मंत्री गणेश जोशी के संरक्षण में विभाग को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया है।

उन्होंने बताया कि देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में आयोजित एग्रो मित्र कृषि मेले में नियमों को ताक पर रखकर एक निजी कंपनी को पहले से ही टेंडर दे दिया गया। मेले के उद्घाटन से पहले ही कंपनी का पूरा सेटअप लग जाना यह स्पष्ट करता है कि टेंडर प्रक्रिया मात्र औपचारिकता थी।
डॉ. रावत ने सवाल उठाया कि किसानों के नाम पर जारी करोड़ों रुपये किसके संरक्षण में लुटाए गए, जबकि किसान आज खाद, बीज और दवाओं के लिए परेशान है। उन्होंने कहा कि यह प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि मंत्री संरक्षण में किया गया सुनियोजित घोटाला है।
डॉ. रावत की मांगें—
• पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच
• कृषि मेले से जुड़े सभी टेंडरों को सार्वजनिक किया जाए
• घोटाले की सीबीआई जाँच हो
• कृषि मंत्री गणेश जोशी को तत्काल बर्खास्त किया जाए
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि घोटाले को दबाने की कोशिश हुई तो कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।
प्रेस वार्ता में पूर्व शहर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, सुन्दर सिंह रावत, मुकेश टम्टा, संजय टम्टा, गोविन्द नौटियाल, गीता जोशी, सीता शर्मा प्रदीप, प्रयास, राम कृष्ण राही, साजिद सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.