Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

ऑल मसूरी सीनियर सिटीजन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन ।

दिनेश /

मसूरी । ऑल मसूरी सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान एवं ग्राफिक ऐरा अस्पताल के सहयोग से आज कैमल बैक रोड स्थित डे केयर सेंटर में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 20 से अधिक लोगों ने नेत्र रोग का परीक्षण करवाया इसके साथ ही सामान्य स्वास्थ्य से संबंधित परीक्षण भी किए गए ।

ऑल मसूरी सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के डे केयर सेंटर में आज निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राफिक एरा अस्तपाल की डा. रूचिता ने रोगियों का परीक्षण किया वहां पर नेत्र रोगियों की जांच की गयी। इस मौके पर ऑल मसूरी सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एएस खुल्लर, सचिव एनके साहनी,जीके गुप्ता,रमेश गोयल, आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.