अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ी गई बाबा बुल्ले शाह की मजार ।

 

दिनेश  /

मसूरी । पर्यटन नगरी मसूरी में शनिवार रात्रि को अज्ञात लोगों द्वारा बाला हिसार स्थित मजार जो कि लगभग 100 वर्षों पुरानी मजार बताई जाती है और उसके साथ दो अन्य मजारों को भी अज्ञात लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है

मामले की सूचना मिलते ही बाबा बुल्ले शाह समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे । मजार की हालत देखकर समिति के पदाधिकारियों और अनुयायियों में गहरा रोष और चिन्ता व्यक्त कि समिति का कहना है कि यह घटना केवल धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने की नहीं, बल्कि मसूरी के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की साजिश है ।

वहीं दानपात्र को भी तोड़कर नकदी निकाल ली गई। मजार की हालत देखकर लोगों में भारी आक्रोश है। समिति का कहना है कि यह मजार स्कूल की भूमि पर सहमति से स्थापित थी और किसी भी तरह से सरकारी जमीन पर नहीं थी। “यह सिर्फ तोड़फोड़ नहीं, शहर के भाईचारे पर हमला है।”

स्कूल की जमीन पर बनी है मजार: बाबा बुल्ले शाह समिति ने स्पष्ट किया कि यह मजार किसी सरकारी भूमि पर नहीं थी. जांच में सामने आया है कि मजार निजी स्कूल की संपत्ति पर स्थित थी और स्कूल प्रशासन द्वारा वर्षों पूर्व मजार स्थापित करने के लिए स्थान दिया गया था. समिति के अनुसार पूर्व में कुछ संगठनों द्वारा मजार का विरोध किया गया था, लेकिन प्रशासनिक जांच में किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं पाया गया.

इसके बाद मुस्लिम समाज और समिति के सदस्यों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि जिन लोगों ने भी यह कृतज्ञ किया है उनके खिलाफ सबसे पहले कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जाये ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.