Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

November 3, 2026

झुमैलो ग्रुप ने धूमधाम से मनाया करवा चौथ, सजी महफिल और महिलाओं ने बिखेरे रंग

मसूरी ।​ पहाड़ों की रानी मसूरी में करवा चौथ के पावन पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लाइब्रेरी चौक स्थित एक होटल के सभागार में ‘झुमैलो ग्रुप’ की ओर से करवा चौथ उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान पारंपरिक परिधानों और 16 श्रृंगार में सजी-धजी महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर जमकर समां बांधा

​कार्यक्रम की शुरुआत में ग्रुप की अध्यक्ष प्रमिला नेगी ने उपस्थित सभी महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं और उन्हें सुहाग पिटारी (श्रृंगार सामग्री) भेंट की। उत्सव को खास बनाने के लिए मेंहदी और ‘करवा चौथ क्वीन’ जैसी कई रोचक प्रतियोगिताओं के साथ फन गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें महिलाओं ने पूरे उत्साह से प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा गया। इसके बाद महिलाओं ने संगीत की धुनों पर जमकर नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया।

अनीता नेगी को तीज क्वीन चुना गया ।

​इस अवसर पर झुमैलो ग्रुप की अध्यक्ष प्रमिला नेगी ने कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति और वैवाहिक जीवन के अटूट विश्वास का प्रतीक है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को कथा सुनती हैं। रात को छलनी से चांद और पति का दीदार करने के बाद ही अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है। इस दिन घरों में पारंपरिक पकवान तैयार कर पर्व की खुशियां बांटी जाती हैं।

इस दौरान प्रमिला नेगी, सुनीता रावत, किरन नौटियाल, शांति रावत, विनीता तेलवाल, राजेश्वरी नेगी, सरिता पंवार, सुमन धनाई, अनीता नेगी, संगीता सेमवाल, सुचिता जुयाल, पुष्पा पुंडीर, गुंजन ग्रोवर, सीमा बिष्ट, अशी, हेमलता, तूलिका बुटोला और अंशिका सेमवाल सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.