एमपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव: हंगामे के बाद बनी सहमति, 29 सितम्बर को ही होगा मतदान; अध्यक्ष और महासचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला
एमपीजी कॉलेज में लगातार दो दिनों से चल रहे हंगामे और गतिरोध के बाद आखिरकार छात्र संघ चुनाव का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। छात्र संगठनों और प्रशासन के बीच लंबी वार्ता के बाद बनी आम सहमति के तहत पूर्व निर्धारित तिथि—29 सितंबर को ही मतदान कराने का फैसला लिया गया है।
वार्ता के बाद राजनीतिक समीकरणों के तहत एनएसयूआई के तीन पदों पर निर्विरोध अथवा एकतरफा जीत तय मानी जा रही है। सभी प्रत्याशियों और उनके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक में चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने का साझा निर्णय लिया गया, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने विधिवत चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।
अध्यक्ष और महासचिव पद पर 3-3 उम्मीदवार मैदान में
नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान महासचिव पद की प्रत्याशी रिया ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद जारी अंतिम सूची के अनुसार:
अध्यक्ष पद: कुल 3 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विधान्त थापली, विकास सिंह रावत व मनन शाही
महासचिव पद: नाम वापसी के बाद अब 3 प्रत्याशी आमने हैं।
आशुतोष जोशी,अंकित रोछेला, व प्रियांशु कंडारी,
मतदान: 29 सितम्बर, प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे मतदान होगा ।
मतगणना: मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन दोपहर से काउंटिंग शुरू होगी और परिणाम भी घोषित किए जाएंगे ।
