मसूरी में धूमधाम से मना दशहरा: भव्य शोभायात्रा के साथ, गांधी चौक पर हुआ रावण दहन
मसूरी । असत्य की हार, सत्य की जय,अधर्म का विनाश, धर्म की विजय का महापर्व विजयादशमी (दशहरा) पर्यटन नगरी मसूरी में पूरे धार्मिक उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर को राममय कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री सनातन धर्म मंदिर में विधि-विधान से भगवान राम की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। बैंड-बाजों की मधुर धुनों के साथ निकली यह शोभायात्रा मलिंगार चौक, गुरुद्वारा चौक, लंढौर बाजार, घंटाघर, कुलड़ी और माल रोड होते हुए गांधी चौक पहुंची।
शोभा यात्रा के कुलड़ी पहुंचने पर श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति की ओर से भगवान राम की पूजा की गई और प्रसाद वितरित किया गया। वहीं गांधी चौक पहुंचने पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति की ओर से पूजा की गई व प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद गांधी चौक पर बड़ी संख्या में मौजूद धर्म प्रेमियों के समक्ष बुराई के प्रतीक रावण का दहन सैकड़ों लोगों के समक्ष किया गया
व शोभायात्रा वापस सनातन धर्म मदिर लौटी जहां भगवान श्री राम का राजतिलक कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सनातन धर्म मंदिर सभा के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, मंत्री नीरज अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, काग्रेस नेता उपेंद्र थापली, गोविदं पुंडीर, अमित गुप्ता, अनिल गोयल, अनुज तायल, वैभव तायल, उपेंद्र पंवार, संदीप अग्रवाल, रवि गोयल, अतुल अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
