Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

November 2, 2026

​रोजाना आधा घंटा योग भगाएगा जटिल बीमारियां मसूरी में योग शिक्षिका लक्ष्मी उनियाल ने पर्यटकों को दिए सेहत के टिप्स

​मसूरी । पहाड़ों की रानी मसूरी के शांत वातावरण और शुद्ध आबोहवा के बीच मुंबई से पहुंचे पर्यटकों ने विशेष योग सत्र में भाग लिया। प्राकृतिक वादियों के बीच आयोजित इस सत्र में पर्यटकों ने विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कर मानसिक शांति और ऊर्जा का अनुभव किया।

​योग शिक्षिका लक्ष्मी उनियाल ने पर्यटकों को मार्गदर्शन देते हुए कई महत्वपूर्ण आसन और प्राणायाम कराए। उन्होंने नियमित योगाभ्यास के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि योग केवल शरीर को लचीला ही नहीं बनाता, बल्कि जटिल बीमारियों के उपचार और रोकथाम में भी बेहद कारगर है।

​”यदि हम रोजाना कम से कम आधा से एक घंटा योग और व्यायाम को दें, तो कई गंभीर बीमारियों से हमेशा दूर रह सकते हैं। स्वस्थ लोगों के लिए यह ऊर्जा का स्रोत है और रोगियों के लिए प्राकृतिक उपचार।”

​महानगर की व्यस्त दिनचर्या से दूर मसूरी पहुंचीं पर्यटक नम्रता ने कहा कि पहाड़ों के शांत वातावरण में सुबह-सुबह योग करने का अनुभव बेहद यादगार रहा। उन्होंने बताया कि ताजी हवा में किए गए योगाभ्यास से सफर और रोजमर्रा की जिंदगी का तनाव पूरी तरह खत्म हो गया और मन को अद्भुत सुकून मिला। उन्होंने सभी से अपनी दिनचर्या में कम से कम 30 मिनट योग शामिल करने की अपील की।

​इस दौरान राहुल जैन सहित मुंबई से आए कई अन्य पर्यटक भी मौजूद रहे और सभी ने मसूरी की वादियों में स्वास्थ्य लाभ लेते हुए इस सत्र का आनंद उठाया

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.